home page

आज इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, ओले गिरने व आंधी चलने की चेतावनी

 | 
Heavy rain, hailstorm and thunderstorm warnings in these states today
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज गुरुवार यानि 9 अप्रैल 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में आंधी-बरसात का कहर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के 13 प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसात होने की संभावना जताई है।


हरियाणा प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश में एचएयू हिसार के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की  तथा गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


यूपी में मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग ने आज वीरवार 9 अप्रैल को भी राज्य में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में भी 9 अप्रैल को आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है, त्तराखंड के पर्वतीय एरिया में इन दिनों हल्की बरसात और बर्फबारी हो रही है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश (9-10 अप्रैल): मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 9 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बरसत हो सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।