home page

हरियाणा प्रदेश 6 जिलों में आज होगी झमाझम बरसात, इस रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी

 | 
Heavy rain is expected today in six districts of Haryana; a warning has been issued regarding strong winds

mahendra india news, new delhi

हरियाणा में मौसम के अंदर एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही शनिवार को छह जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं, शुक्रवार को तेज धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ोतरी देखने को मिली। प्रदेश के फरीदाबाद का तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 23 जून तक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश में लगातार वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने आज शनिवार यानि 20 जून को कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ के लिए जारी किया है।