हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, चेतावनी अलर्ट जारी, देखिए मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट
हरियाणा प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार आज कई जिलों में जबरदस्त बरसात कि संभावना है। मौसम विभाग की के अनुसार 2 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में मानसून की बरसात का असर देखने को मिलेगा।
2 अगस्त तक हरियाणा में बारिश
हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून मध्य भारत में अब तक ज्यादा एक्टिव रहा है, क्योंकि उत्तरी भारत की तरफ कोई दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाया। बीच में पंजाब में 2 दिन के लिए क्षेत्र बना था, इससे हरियाणा प्रदेश में बरसात हुई थी।
लेकिन अब बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं फिर से हरियाणा में एंट्री कर रही हैं। वहीं टर्फ रेखा उत्तर की ओर सामान्य स्थिति में आ रही है। इसके कारण 2 अगस्त तक हरियाणा में बारिश के आसार हैं।
