home page

8 जुलाई को 13 प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी, 85 की स्पीड से चलेगी आंधी

 | 
Heavy rain warning for 13 states on July 8; squalls with speeds of 85 kmph expected

mahendra india news, new delhi

मौसम में बुधवार यानि 8 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक और टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है जिसके मुताबिक हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों के लिए बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। पूर्वी भारत और उत्तर भारत के राज्यों के लोगों के लिए अगले 12 घंटे भारी होने वाले हैं। आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

वहीं, 8 जुलाई से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के बाकी हिस्सों और राजस्थान तथा हरियाणा के कछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। निचली ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

 इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात 
मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई को देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल,जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवा के झोंके लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। किसानों और मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में 8 जुलाई को तूफानी बारिश होने की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में 8 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की चेतावनी है।