15 जुलाई को 22 प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल बुधवार यानि 15 जुलाई को बड़ा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 22 प्रदेशों के अंदर भारी बरसात और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन प्रदेशों में अगले 12 घंटे के अंदर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के गठन के प्रभाव से आने वाले 7 दिन के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की एक्टिविटी बढऩे की संभावना है।
बुधवार के दिन ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिाश होने की भी संभावना है। आने वाले 6–7 में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश अपेक्षाकृत कम होगी। दिल्ली-हृष्टक्र में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल (15 से 19 जुलाई): मौसम विभाग (ढ्ढरूष्ठ) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।
इन 22 प्रदेशों में अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जुलाई से 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जुलाई से 20 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बरसात का अलर्ट है।
