home page

14 जुलाई को 21 प्रदेशों में होगी जबरदस्त बरसात व ओले गिरने की बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rainfall and a major warning for hailstorms across 21 states on July 14

mahendra india news, new delhi
मौसम में मंगलवार यानि 14 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 21 प्रदेशों में एक बार फिर से बरसात-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 75 कि मी प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों पर अगले 24 घंटे भारी हैं। कुछ जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका है। इसी के साथ ही 8 से अधिक राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। भारी बारिश के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष भी धाराशायी हो सकते हैं।

इसके अलावा कुछ राज्यों में भारी बरसात के चलते किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस बारिश के चलते अब नदियों का जल स्तर भी बढऩे लगा है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 14 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 14 जुलाई को देश के 21 राज्यों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस भारी बारिश के दौरान मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

WhatsApp Group Join Now