home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 20 प्रदेशों में होगी जबरदस्त बरसात, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rainfall expected across 20 states, including Haryana and Rajasthan; a major warning issued

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर 2026 को लेकर मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार यानी 5 अक्टूबर को हरियाणा, राजस्थान समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।


तेज आंधी और बरसात के चलते उत्तर भारत के राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है। वहीं, मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा रांची, सुपौल, रायपुर होकर गुजर रही है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा चलने से पूर्वी भारत में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। वहीं, 2 से अधिक राज्यों में तूफानी हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं। उत्तर-पूर्वी बिहार से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मन्नार की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

भारी बरसात-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार यानी 5 अक्टूबर को 20 राज्यों मेें बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।