7 अक्टूबर को 21 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार यानी 7 अक्टूबर को हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत 21 प्रदेशों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर से बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है। उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज आंधी से लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली-वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है।
वहीं, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और आंधी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि, कर्नाटक और आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल की तरफ निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक 7 अक्टूबर को देश के 21 राज्यों में मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के चलते किसानों की मुश्किले बढ़ सकती हैं।
