home page

हरियाणा, राजस्थान में आज होगी झमाझम बरसात, 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Heavy rainfall expected in Haryana and Rajasthan today; alerts issued for torrential rain across 19 states, along with warnings of hailstorms

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार यानी 27 सितंबर को 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चल सकता है। इस तूफान में जंगली इलाकों में बड़े-बड़े वृक्षों के टूटने की आशंका है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में भी लैंडस्लाइड की चेतावनी है। जिन राज्यों में तेज आंधी का अटैक होगा उनमें बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना शामिल हैं। लोगों से बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 5 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है।

इसी के साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के चलते तूफानी हवाओं का आक्रामक प्रहार जारी रहेगा। इसके उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटों तक डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखने की बहुत अधिक संभावना है। इसके चलेत पूर्वी भारत के राज्यों में लगातार 48 घंटे तक बारिश जारी रहने की चेतावनी है। इसके अलावा मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के रूप में मौजूद है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 27 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

बरसात-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सेंड के दिन यानी 27 सितंबर को देश के 19 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट दारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।