हरियाणा प्रदेश में इस दिन से होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में अभी तक मानसून की अच्छी बरसात नहीं हुई है। इससे उमस भरी गर्मी मेें लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकांश हिस्सों में लोगों को अभी भारी बरसात के लिए तीन दिन का और थोड़ा इंतजार करना होगा। तीन दिन बाद मानसून दोबारा एक्टिव हो सकता है।
मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा जम्मू , देहरादून, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, बांकुरा, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है। जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में कमी 20 जुलाई तक बने रहने की उम्मीद है, परंतु 20 जुलाई के बाद मानसून की ट्रफ नीचे आने की संभावना से फिर से मानसून की थोड़ी सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है।
वहीं राहत की बात है आज उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
10 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम,
मौसम में आज वीरवार यानि 15 प्रदेशों में मौसम के अंदर बदलाव रहेगा। मानसून के बाद भी उत्तर भारत के कई प्रदेशों में बरसात का नामोनिशान नहीं है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में अगले 10 घंटे के अंदर बरसात और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
इन प्रदेशों में चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश होने की संभावना है।
