हरियाणा प्रदेश में आज होगी झमाझम बरसात, 4 जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मानसून की कई जिलों में आज शनिवार के दिन बरसात हो रही है। वहीं कई जगह पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही 15 जिलों में बरसात हुई। इसमें गुरुग्राम, पलवल और भिवानी में तेज और अधिक बरसात हुई। लगातार हो रही बरसात के चलते अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज चार जिलों मेें तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिला शामिल हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा उसके बाद भी लगातार बरसात होने की संभावना है। इससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में वर्षा की चेतावनी जारी की है।
