home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 23 राज्यों में आज होगी झमाझम बरसात, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rainfall expected today in 23 states, including Haryana and Rajasthan; a major warning issued as well

mahendra india news, new delhi
मौसम में बुधवार यानि 2 सितंबर को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 23 राज्यों के लिए मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। म


पहाड़ी राज्यों के लिए स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए, इस इलाके में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, सघन जंगल वाले इलाके में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है।

वहीं, इस बीच उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले भी गिरने की भी चेतावनी है। उत्तरी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों के निचले इलाके में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।



इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार यानी 2 सितंबर को देश के 23 राज्यों में बरसात होगी। इनमें हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है।