home page

हरियाणा में मानसून की अगले तीन घंटो में सिरसा, हिसार समेत 14 जिलों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Heavy rainfall is expected in 14 districts of Haryana, including Sirsa and Hisar, over the next three hours; an alert has been issued

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मौसम में बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों मेें सोमवार देर रात्रि को बरसात हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन घंटे में 14 जिलों मेें बरसात का पूर्वानुमान जारी किया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 21.07.2026 को जारी किया है। 

जिसमें अगले तीन घंटो में यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, हांसी, भिवानी  में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित।

हरियाणा प्रदेश में तीन दिन होगी झमाझम बरसात, अलर्ट 
हरियाणा प्रदेश में मानसून की झमाझम बरसात शुरू हो गई। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था जो अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है जिससे मानसून की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेल्टागंज, पुरुलिया, डिगा से उत्तर पूर्व बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है  है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक  सरकुलेशन बनने से  हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में सोमवार देर रात्रि के बाद बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। 

WhatsApp Group Join Now


जिससे हरियाणा राज्य में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर  क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढऩे  की संभावना है । 
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार