home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 24 प्रदेशों में अगले 16 घंटे के अंदर होगी झमाझम बरसात, ये भी बड़ी चेतावनी बरसात का अलर्ट

 | 
Heavy rainfall is expected in 24 states, including Haryana and Rajasthan, within the next 16 hours; a major rainfall alert has also been issued

mahendra india news, new delhi
 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार यानि दस सितंबर को लेकर मौसम अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। तेज बारिश के दौरान यहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा इससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी गुजरात से लेकर निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार तक चक्रवाती परिसंचरण तक बनी हुई है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
निचले वायुमंडल यानी ट्रोपोस्फेरिक लेवल में दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक 'ट्रफ' हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र) बना हुआ है। निचले वायुमंडल में ही, उत्तर हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। इस बीच बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से तथा उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से घर से निकलने से पहले मौसम जांचने का अनुरोध किया है।

इन 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 प्रदेशों में तूफानी और मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, असम, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं।