हरियाणा प्रदेश में कल होगी झमाझम बरसात, कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा ने जारी किया अलर्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में सोमवार यानि 17 अगस्त से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के अंदर मानसून की झमाझम बरसात होगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा ने
मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, उत्तर ओड़िसा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है जिससे हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है,
इससें 17 अगस्त रात्रि से 20 अगस्त के दौरान राज्य के विशेषकर उत्तरी जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 21 अगस्त से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
