home page

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत 11 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rains will occur in 11 states including Haryana, Punjab, Rajasthan, this is also a big warning
Mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज रविवार यानि 15 फरवरी 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी भारत समेत अन्य 11 प्रदेशों में बरसात एक बार फिर से मुसीबत बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद 11 राज्यों में मध्यम से तेज झमाझम बरसात का अलर्ट जारी किया। इस बरसात से तापमान में गिरावट भी आएगी।


 वहीं, पहाड़ी प्रदेशों के लिए भी आईएमडी ने नया अपडेट जारी किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

देश के इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार रविवार के दिन 11 प्रदेशों में टेंशन बढ़ाने वाली है। आईएमडी ने जिन राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

तेज हवाएं चलने की संभावना
इस दौरान कुछ  में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 फरवरी और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।हीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 फरवरी को हल्की बरसात की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार सेंड के दिन दिल्ली व एनसीआर में आने वाले सप्ताह में बरसात नहीं होगी। दिन में धूप खिली हुई रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम के समय थोड़ी ठंड रहेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में मौसम
आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आने वाले सप्ताह में मौसम बिगडऩे वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में आईएमडी के मुताबिक आने वाले सप्ताह में बरसात की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है