नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में हेरोइन बरामद, महिला सहित 2 लोग गिरफ्तार
Mahednra india news, new delhi
SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से महिला सहित तीन आरोपियों को हजारों रुपए की 10 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी ने बताया की कागदाना पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कागदाना से होते हुए नाथूसरी चोपटा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव कागदाना के नजदीक पहुंची तो सामने की तरफ से बाइक सवार एक युवक व महिला आते दिखाई दिए। उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक अचानक बंद हो गई ।
पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक संदीप पुत्र इमरता राम निवासी गांव कागदाना व विमला उर्फ रेनू पत्नी रमेश निवासी गांव कुम्महारिया जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्ज से 6 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना में रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम गांव रोड़ी की तरफ जारी थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी बंटू पुत्र भगवान सिंह निवासी बंदर पट्टी रोड़ी को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 4 ग्राम 28 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
