भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में हाईवोल्टेज मुकाबला आज, कप्तान आपस में टॉस के दौरान हैंडशेक करते दिखेंगे या नहीं, बड़ा अपडेट
श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला रविवार को शाम 7 बजे से शुरू होने जा रहा है। मैच से पहले ही क्रिकेट प्रेमी मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। भारत व पाक की टीम टी-20 विश्व कप में 9वीं बार आमने-सामने होंगी। अब मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमी टीमों के कप्तान आपस में टॉस के दौरान हैंडशेक करते दिखेंगे या नहीं? इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा अपडेट दे दिया है।
आपको बता दें कि वर्ष 2025 एशिया कप के दौरान हैंडशेक विवाद सामने आया, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाडय़िों को पाकिस्तान प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने का निर्देश मिला था। एशिया कप में 3 बार भारत-पाक के बीच भिड़ंत हुई थी और तीनों बार उन्होंने पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा कर प्रोटोकॉल जारी रखा। आज 15 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 में जब भारत-पाक की टीमें आपस में मुकाबला होगा, तो क्या हैंडशेक प्रोटकॉल देखा जाएगा? भारतीय टीम के कप्तान सूर्या ने ये कह दिया है कि वो सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। हालांकि, कोई आधिकारिक एलान अभी तक नहीं किया है,
