बालकनाथ बस्ती के हिंदु सम्मेलन में गूंजा हिंदु-हिंदु, भाई-भाई...ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर SIRSA में हुआ सर्वधर्म हिंदु सम्मेलन
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड स्थित भारत नगर में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में बालकनाथ बस्ती की ओर से सर्वधर्म हिंदू सम्मेलन आयोजित करवाया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि चंद्रपाल योगी, राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति हरियाणा रहे, जबकि वक्ता के तौर पर साहिल गोयल प्रतिनिधि बालक नाथ मंदिर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
वहीं मुख्य वक्ता के रूप में नगर कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर्मवीर ने शिरकत की। प्रभु दयाल शर्मा ने सर्वप्रथम सभी का स्वागत किया। मां भारती के चरणों में दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। सर्वप्रथम वंदे मातरम व भारत मात की जय के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा। मंच संचालन दीप्ति प्रकाश ने बखूबी किया। विजय सिंह रामावत ने देशभक्ति गीत ऐसा देश है मेरा...से सम्मेलन का जोरदार आगाज किया। इसके पश्चात साहिल गोयल ने विद्यार्थियों को धर्म के साथ शिक्षित होने व सफल और संस्कारी बनने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात बंटी राठौड़ ने भारत का रहने वाला हूं...गीत गाकर उपस्थिति में देशप्रेम का रंग भर दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे चंद्रपाल योगी ने योग के द्वारा मन की शांति और कर्म कर संस्कारी बनने का आह्वान किया। भोला नागराज ने मेरे देशप्रेमियों-आपस में पे्रम करो...गीत गाकर सम्मेलन को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। पंडित रमन सांखी ने हिंदुओं को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया और इसे समय की मांग बताया। इसके बाद विजय सिंह रामावत व बंटी राठौड़ ने संदेशे आते हैं, हमें बुलाते हैं... गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
बालिका कनिष्का ने देशभक्ति से ओतप्रोत ऊर्जावान कविता पाठ किया, जिसकी उपस्थिति ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रशंसा की। तत्पश्चात मुख्य वक्ता कर्मवीर ने देश की आन-देश की शान, हिंदु-हिंदु-भाई-भाई गीत से अपनी प्रस्तुति की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन के बारे में उपस्थिति को विस्तार से बताया। उन्होंने पंच परिवर्तन के विषय पर प्रेरणा दायक चर्चा की, जिसमें कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जीवन शैली पर विचार रखे गए।
सर्व समाज ने इस आयोजन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस मौके पर बजरंग सिंगल व्यवस्थापक इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर, शीशपाल शास्त्री, जगदीश बिश्नोई, देवीलाल, विनोद गर्ग, संजय शर्मा, जोगेंद्र सोनी, गिरधारी अग्रवाल, शिवरतन सांखी, सुभाष चौधरी, पंडित दलीप वाजपेयी ने व्यवस्था में पूर्ण योगदान दिया। वहीं नारी शक्ति के रूप में सुमन गढ़वाल, अर्चना, तारावंती देवी ने योगदान दिया। विद्यार्थियों में कुणाल, मोहित, आशीष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभु दयाल शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी महानुभावों व बालक नाथ बस्ती के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। प्रसाद वितरण के बाद भजन गाकर हिंदू सम्मेलन का समापन किया गया।
