चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नाथुसरी चोपटा में एचआईवी एड्स एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नाथुसरी चोपटा चौधरी देवी लाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नाथुसरी चोपटा (SIRSA) में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 7 दिवसीय शिविर के दूसरे दिन एचआईवी एड्स एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी नाथूसरी चोपटा से आए हुए विकास भारद्वाज व डा० मदन लाल ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के कारणों, संक्रमण के तरीकों एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी ।
इस दौरान विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के कंप्यूटर विभाध्यक्ष श्री अभिषेक सागर ने विद्यार्थियों को जागरूक रहने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री प्रदीप कुमार कोऑर्डिनेटर , डॉ. संदीप सहारण , श्री राज कुमार दास टी पी ओ , श्री मनीष अग्रवाल, श्री कृष्ण कुमार, श्री मुकेश कासनिया,श्री प्रेम प्रकाश एवं श्री पंकज शर्मा का विशेष योगदान रहा।
