home page

HLP सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति नन्द किशोर गोयनका के निधन पर जताया शोक

 | 
HLP supremo and former minister Gopal Kanda expressed grief over the demise of prominent social worker and industrialist Nand Kishore Goenka

mahendra india news, new delhi

सिरसा- प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नंद किशोर गोयनका के निधन पर हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा शोक व्यक्त करने हिसार पहुंचे। गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने समर्थकों के साथ स्वर्गीय गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय गोयनका के चित्र पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने स्वर्गीय गोयनका के पुत्र एवं देश के प्रमुख उद्यमी पूर्व सांसद सुभाष चंद्रा से मुलाकात की और सांत्वना दी। साथ ही स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका जी के सामाजिक योगदान को नमन किया। गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोयनका जी ने समाज को महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके देवलोकगमन से न केवल समाज को बल्कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति हुई है।

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका को पितातुल्य बताते हुए कहा कि उन्हीं की प्रेरणा और प्रोत्साहन से वे राजनीति में आए। स्वर्गीय नंदकिशोर जी स्वयं उन्हें आशीर्वाद देने सिरसा आए। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भी अग्रोहा में आकर उनका आशीर्वाद लिया।  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोयनका जी ने ताउम्र श्री अग्रोहा धाम के विकास और कुशल संचालन में अपना समर्पित योगदान दिया।

WhatsApp Group Join Now

आज उन्हीं की प्रेरणा से पूरा गोयनका परिवार समाजसेवा और देश के औद्योगिक विकास में अपना योगदान दे रहा है। इस मौके पर अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, सुरेन्द्र मिंचनाबाद, महाराजा अग्रसेन स्कूल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, नवधीश गर्ग, अशोक गोयल, बबलू सिंगला, राजीव गुप्ता सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।