home page

श्री बाबा तारा कुटिया में मनाया होली महोत्सव, कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा को पर्व की बधाई देने पहुंचे समर्थक

 | 
Holi festival celebrated at Shri Baba Tara Kutiya, supporters reached to congratulate the chief servant of the Kutiya, Gobind Kanda on the festival

mahendra india news, new delhi
 सिरसा में होली का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री बाबा तारा कुटिया में होली पर्व पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर कुटिया में कलाकारों ने भजनों पर कृष्ण राधिका और शिव पार्वती के नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे। राजस्थान के मशहूर कॉमेडियन विकास मेहला, मुस्कान खत्री, आर्य, सोनू सहित अन्य कलाकारों ने शहर व आसपास के श्रद्धालुओं के साथ श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। 


गोबिंद कांडा ने होली पर्व के भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को बधाई दी साथ ही तिलक एवं फूलों की होली खेलने की बात कही। गोबिंद कांडा ने जल संरक्षण को जरूरी बताते हुए जल को जीवन बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चंदन तिलक, अबीर, गुलाल लगाकर बधाई दी। नगर परिषद् के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, प्रमुख व्यापारी नेता हीरा लाल शर्मा, पूर्व चेयरपर्सन रीना सेठी, अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान संजय साहुवाला,  

महाप्रबंधक पूनम सेठी, नगर पार्षद हेमकांत शर्मा, नगर पार्षद सुमन शर्मा, राजन शर्मा, सुनील कुमार, जसपाल सिंह, रोहताश वर्मा, अंग्रेज बठला, सालासर धाम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान गोपाल सर्राफ, केलनियां नन्दीशाला के प्रधान पवन बंसल, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मोर्या, कमल शर्मा, मोहित जोशी, पार्षद प्रतिनिधि सतीश राणा, सुशील शर्मा, नरेश सैनी, प्रवीण बब्बर, विजय सेठी, शिव जैन, सतीश कुमार मित्तल, प्रिंस ग्रोवर, अशोक कुमार, प्रवीण महीपाल, कृष्ण मुंजाल, सुशील कंदोई, गोबिंद कंदोई, सतीश हिसारिया, अश्वनी बंसल, जोगेन्द्र सिंह, संजय गोयल, पार्षद विक्रम सैनी, सुखबीर सिंह, जोगेन्द्र सिंह, हरपेज सहित अन्य मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now