संपूर्ण देश की होमगार्ड महिलाओं को मिले मातृत्व अवकाश: चंद्रपाल तंवर
Mahendra india news, new delhi
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह दहिया के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने फिर से होमगार्ड जवानों की मांगों के लिए केन्द्र सरकार, देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय महिला विकास एवं बाल कल्याण विभाग को पत्र भेजकर महिला होमगार्ड जवानों को मातृत्व अवकाश देने की मांग की है।
चंद्रपाल तंवर ने बताया कि होम गार्ड विभाग में हजारों महिला जवान हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, यूपी, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडीशा, पश्चिम बंगाल व नॉर्थ ईस्ट राज्यों सहित अन्य राज्यों में कार्यरत है। पूरे देश में जितनी भी महिला होम गार्ड जवान हैं, उनको परिवार की देखभाल के लिए भी छुट्टियां दी जाए व मातृत्व अवकाश भी दिया जाना चाहिए।
चंद्रपाल तंवर ने बताया की महिला होमगार्ड जवानों को मातृत्व और अन्य अवकाश न दिया जाना मानव अधिकारों का सरासर उल्लंघन है। सभी राज्यों में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता होमगार्ड के जवानों को दिया जाना चाहिए, जो कि मात्र कुछ ही राज्यों में दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जब तक होमगार्ड एक्ट 1946 व अन्य राज्यों के एक्ट में संशोधन ना हो और जब तक जवानों को नियमित न किया जाए, तब तक सभी देश के राज्यों के होमगार्ड जवानों को 365 दिन का रोजगार दिया जाना चाहिए, ताकि जवान अपने परिवारों का अच्छी प्रकार से पालन पोषण कर सकें। 365 दिन रोजगार न मिलने के कारण लाखों होम गार्ड जवान गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। केंद्रीय व राज्य सरकारें होमगार्ड जवानों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
