home page

सिरसा की हनी सेतिया ने जयपुर नैशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग से प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

 | 
Honey Setia from Sirsa obtained her PhD degree from the Department of Chemistry at Jaipur National University, Jaipur

 mahendra india  news, new delhi
सिरसा। शहर निवासी हनी सेतिया ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। हनी सेतिया ने जयपुर नैशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग से पीएचडी (डॉक्टर आॅफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. पूनम त्रिवेदी के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

हनी सेतिया ने अपना शोध ग्रीन बायोसिंथेसिस आॅफ सम अगर/मेटल आॅक्साइड एंड देयर बायोलॉजिकल एप्लीकेशन्स विषय पर किया। शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत जयपुर नैशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा हनी सेतिया को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। हनी सेतिया ने शोध कार्य के दौरान विषय का गहन अध्ययन करते हुए अपने शोध को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि उन्हें पीएचडी की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर हनी सेतिया ने अपने परिवार, गुरुजनों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन और परिवार का निरंतर सहयोग रहा है। हनी सेतिया की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हनी सेतिया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

WhatsApp Group Join Now