home page

हरियाणा प्रदेश में नेशनल हाईवे पर भीषण दुर्घटना, एक की मौत, 16 यात्री गंभीर, वॉल्वो बस हादसे का शिकार

 | 
Horrific accident on a national highway in Haryana: one dead, 16 passengers critically injured; Volvo bus involved
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों मेें महेंद्रगढ़ से हैं। महेंद्रगढ़ जिले में एक भीषण सडक़ दुर्घटना हुई है।  नेशनल हाईवे 152 डी पर बुचावास टोल के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मनाली से जयपुर जा रही एक वॉल्वो बस ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, बस में सवार 16 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

महेंद्रगढ़ के सामान्य अस्पताल में सभी चिकित्सकों को आपात स्थिति के लिए बुलाया गया है।  घायलों का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर विभिन्न विभागों की टीमें भी पहुंच चुकी हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।


जानकारी के अनुसार सडक़ दुर्घटना नेशनल हाईवे 152 डी पर बुचावास टोल के समीप हुआ। वॉल्वो बस मनाली से जयपुर की ओर जा रही थी। बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हुई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सडक़ दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।