हरियाणा प्रदेश में खौफनाक वारदात, हत्या और आत्महत्या, पीजी में युवती की हत्या कर कंपनी के इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर दी जान
Horrific incident in Haryana: Murder and suicide; company engineer kills young woman at her PG accommodation, then takes his own life by jumping in front of a train
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में गुरुग्राम से हैं। जानकारी के अनुसार सेक्टर 56 थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक साथ हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि क्लाउड नाइन पीजी में निवासी एक इंजीनियर युवक ने पहले युवती की चाकू मारकर हत्या की, फिर स्वयं वहां से दस किलोमीटर दूर जाकर गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों के बीच विवाद के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक युवक की पहचान 25 साल केश्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले की विश्व बैंक कालोनी का निवासी था और गुरुग्राम में आप्टम कंपनी में इंजीनियर था। श्रेष्ठ क्लाउड नाइन पीजी में रहता था। रविवार दोपहर पीजी के एक कमरे से खून निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इस घटना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 56 थाना पुलिस ने कमरे का गेट तोडक़र देखा तो अंदर एक युवती का शव पड़ा था। युवती की बॉडी पर चाकू के कई निशान थे। उसकी पहचान इशिका के नाम से हुई है। वह उत्तर प्रदेश की निवासी थी।
इंजीनियर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
दूसरी ओर तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में की। आशंका है कि हत्या के बाद श्रेष्ठ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव 2 टुकड़ों में ट्रैक से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुग्राम में सेक्टर 56 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस दोनों के बीच क्या विवाद था और हत्या क्यों की गई, इस बारे में स्वजनों व मित्रों से पूछताछ करेगी। इसी के साथ ही युवक व युवती के मोबाइल की काल डिटेल और चैट खंगालकर भी जानकारी जुटाई जाएगी। पीजी के अंदर अन्य लोगों से भी बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
