home page

CCTV में कैद खौफनाक मंजर! टोल टैक्स मांगने पर Scorpio ड्राइवर ने टोल मैनेजर को कुचला, मौके पर मौत

 | 
news

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हिसार से हैं। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के झगड़ा को लेकर एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार टोल टैक्स देने को लेकर हुए विवाद के बाद एक बेकाबू स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने टोल मैनेजर को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस वारदात में टोल मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी के साथ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक स्कार्पियो गाड़ी हिसार-चंडीगढ़ रोड पर बने बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टोल नाके पर गाड़ी सवार युवकों और टोल कर्मियों के बीच टोल टैक्स के भुगतान को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद तो देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि स्कार्पियो सवार लोग तैश में आ गये।