home page

राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस एमएलए ने लगाए वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे

 | 
राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस एमएलए ने लगाए वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में सोमवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हुए। चुनावों को लेकर रात्रि के समय परिणाम घोषित किए गये। हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर हरियाणा विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हो रहा रहा है। कांग्रेस विधायक रघुवीर ने यह मामला हरियाणा विधानसभा में उठाया। कांग्रेस पार्टी भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रही है।

इसके बाद दोनों तरफ से नारेबाजी चल रही है। कांग्रेस एमएलए वोट चोर गद्दी छोड के नारे लगा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण खड़े हुए। 

बीजेपी विधायकों और मंत्री कृष्ण बेदी तथा गौरव गौतम ने उंगलियां दिखाकर कांग्रेस एमएलए की तरफ इशारा किया। राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के 4 वोट रद्द हुए हैं जबकि 5 क्रॉस वोटिंग हुई। रघुवीर सिंह कादियान ने कहां कि वोट खरीदने से हरियाणा प्रदेश की बदनामी हुई है।

जानकारी के अनुसार मंत्री गौरव गौतम और मंत्री कृष्ण बेदी ने कागज पर 37 में से 9 लिखकर कांग्रेस एमएलए की ओर दिखाते हुए चिढ़ाया। कांग्रेस एमएलए स्पीकर आसन के सामने पहुंचे। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी चल रही है।

इस हंगामे के चलते सदन के कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई हैख्ख्ख्,  कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह बीजेपी विधायकों के बीच जाकर बैठे। इससे पहले जरनैल सिंह जब सदन में अपनी बात रख रहे थे तो भाजपा विधायक उन्हें देखकर मुस्कुराये भी थे। जरनैल सिंह पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लग रहे हैं। इसके बाद 15 मिनट के ब्रेक के बाद हरियाणा विधानसभा में कार्यवाही फिर हुई शुरू हो गई है। बजट प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हो गई है। बीजेपी विधायक शक्ति रानी शर्मा ने अपनी बात रखी।

WhatsApp Group Join Now