एसपीएस अस्पताल द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर में सैकड़ों ने करवाई जांच
सिरसा। सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल सिरसा की टीम द्वारा गांव मलड़ी स्थित एसजेएस अस्पताल में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किया गया। अस्पताल के यूनिट हैड शशि रंजन ने बताया कि इस शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डा. आदीश जैन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नवनीत कौर ने 100 से अधिक मरीजों की जांच की और उचित परामर्श दिया। अस्पताल की ओर से सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डा. आदीश जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे के खानपान का पूरा ध्यान रखें।
बच्चे के खानपान व अन्य किसी समस्या पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं और तुरंत उपचार करवाएं, ताकि समस्या को बढ़ने से पूर्व ही उसे रोका जा सके। इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञ डा. नवनीत कौर ने कहा कि महिलाओं में अनेक प्रकार की बिमारियों को देखा जा सकता है। जिसका मुख्य कारण है जागरूकता व समय पर चिकित्सक को न दिखाना। उन्होंने कहा कि महिलाओं में बिमारियों को लेकर अनेक प्रकार की भ्रांतियां होती है, जिसके कारण वो उपचार करवाने में अपने आप को असहज महसूस करती है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए समय रहते स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर उपचार करवाएं।
