home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में पति पत्नी ने किया सुसाइड, बेटे से अलग रहते थे दंपति

 | 
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में पति पत्नी ने किया सुसाइड, बेटे से अलग रहते थे दंपति
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा खंड के गांव खेड़ी में पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौपटा पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज गये हैं। गांव में पति पत्नी द्वारा सुसाइड करने पर मातम छा गया है। 

जानकारी के अनुसार गांव निवासी 63 वर्षीय रामचंद्र पुत्र कानाराम व उसकी 60 वर्षीय धर्मपत्नी महेंद्रों देवी अपने बेटे धोलू से अलग गांव में रहते हैं। दोनों ने सोमवार देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल लेकर आ रहे थे। महेंद्रों देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं रामचंद्र ने उपचार के दौरान नागरिक अस्पताल सिरसा में दम तोड़ दिया। 

अलग रहते थे दंपति 
जानकारी के अनुसार रामचंद्र के तीन बेटियां व एक बेटा धोलू है। तीनों बेटियां विवाहित है। रामचंंद्र अपनी पत्नी के साथ गांव में बेटे धोलू से अलग रहता था।