हरियाणा प्रदेश में पति-पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, बेटे ने देखा खौफनाक मंजर
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रेवाड़ी से हैं। जिला के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव राजपुरा आलमगीर में शनिवार रात्रि एक दर्दनाक घटना सामने आई, जानकारी के अनुसार एक दंपति ने घर की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान 50 साल के अशोक कुमार और उनकी 48 साल की पत्नी नीलम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद सारेे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और स्वजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ मकान की छत पर बने कमरे में अलग रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढे 8 बजे उनका बेटा कंपनी में ड्यूटी करने के बाद घर लौटा। वह जब अपने मां-बाप से मिलने के लिए छत पर बने कमरे में पहुंचा तो वहां अंधेरा था। जैसे ही उसने कमरे की लाइट जलाई, अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि कमरे में दोनों पति-पत्नी पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए थे। यह नजारा देखते ही बेटे ने शोर मचा दिया, इसके बाद स्वजनों के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया।
धारूहेड़ा थाना के प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई की गई है।इद
