IAS Transfer List: हरियाणा में 27 IAS अधिकारियों का तबादला, 1 जिले में 2 अफसरों को DC लगाया
हरियाणा सरकार ने दिवाली के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 10 जिलों के डीसी का ट्रांसफर कर दिया गया है। हिसार के डीसी प्रदीप दहिया का झज्जर तबादला किया गया है। हिसार में अनीश यादव को डीसी लगाया गया है। इससे पहले अनीश यादव हिसार में एडीसी के पद पर तैनात थे।
मानेसर नगर निगम के कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग को गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर लगाया गया है। कुरुक्षेत्र के डीसी राजेश जोगपाल को को-ऑपरेटिव सोसाइटी हरियाणा का रजिस्ट्रार लगाया गया है।
अजय कुमार को गुरुग्राम का डीसी लगाया गया है जो पहले रोहतक के डीसी रह चुके हैं। इसके अलावा झज्जर के डीसी शक्ति सिंह को स्टेट फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर मिल का एमडी बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम विकास प्राधिकारी के सीईओ मुनीष शर्मा को चरखी दादरी का डीसी बनाया गया है।
इससे कुछ मिनट पहले ही 28 अधिकारियों के तबादलों के ऑर्डर जारी हुए थे। जिसमें चरखी दादरी जिले में 2 अधिकारियों को डीसी लगाया गया था। लेकिन कुछ ही देर में नई लिस्ट जारी कर दी है।