home page

अगर आप है चाय पीने के हैं आदी तो साथ में भूलकर भी न खाएं ये वस्तु

आपका बिगड़ सकता है स्वास्थ्य 

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
आपका बिगड़ सकता है स्वास्थ्य 

mahendra india news, new delhi

सुबह सूर्य उठते ही चाय पीने से शुरूआत होती है। इसके बाद तो दिनभर चाय का दौर चलता रहता है। यानि ये कहें कि हर कोई किसी न किसी अवसर पर चाय जरूर पीता है। लोगों की तो सुबह की शुरुआत ही चाय से होती है. समय के  मुताबिक, चाय अपना प्रभाव दिखाती है।  


आपको पता ही है कि सुबह की चाय नींद खोलती है, शाम की चाय एनर्जी देती है. वहीं दोपहर की चाय पेट को हल्का करती है। लेकिन चाय पीने के साथ ही आपको बता दें कि कभी-कभी ऐसी वस्तुओं का सेवन करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं। चाय पीने के साथ ही आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल अच्छी तरह से रखें। इसके लिए चाय के बाद यह भूलकर भी न खाए


 नींबू  
आजकल बहुत से व्यक्ति चाय में नींबू मिलाकर पीते हैं, लेकिन बता दें चाय और नींबू एक साथ लेने से सेहत बिगड़ सकती है। इसके लिए इस तरह चाय पीने से बचना चाहिए। क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है। वहीं चाय में कैफीन मौजूद होता है। दोनों मिलकर एक-दूसरे का असर कम कर देते हैं। चाय में पाया जाने वाला तनिक तत्व और नींबू का एसिड एकसाथ नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आपके पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इससे पेट में जलन और ऐंठन पैदा हो सकती है। 

हल्दी वाली चीज न खाएं 
चाय में कैफीन होती है जिसे पीने के बाद ऊर्जा मिलती है। अगर आप चाय के साथ किसी हल्दी वाली चीज का सेवन करते हैं तो इससे सेहत बिगड़ती है। क्योंकि हल्दी गरम होती है, ऐसे में अगर चाय के साथ हल्दी वाली चीज खाते हैं तो शरीर में ज्यादा गरमी बढ़ सकती है। इससे आपको पसीना या चक्कर आने जैसी परेशानी हो सकती है। इससे आपको गैस बनने की समस्या भी हो सकती है। 

फ्राइड स्नैक्स 
बरसात के मौसम में चाय और पकौड़े बहुत पसंद होते हैं, अक्सर कई व्यक्ति चाय के साथ तली-भुनी चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन पकोड़े खासकर डीप फ्राई तले हुए होते हैं, चाय के साथ यह नुकसान कर सकता है। दरअसल, पकोड़ों में मौजूद बेसन पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित करने से रोकता है। इससे पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।