सपने में ये 5 चीजें दिखें तो धन के मामले में रहें सावधान! स्वप्न शास्त्र में माने जाते हैं अशुभ संकेत
mahendra india news, new delhi
अक्सर रात को सोते समय में सपने आते रहते हैं। इन सपनों से कई लोग सोचकर दिन मेें परेशान हो जाते हैं। पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने हमें गहरे संकेत देते हैं जिन्हें समझकर हम आने वाली बड़ी मुश्किलों से पार पा सकते हैं. हम सोते वक्त जो सपने देखते हैं उनके कोई न कोई मतलब जरूर होते हैं. कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ सपने अशुभ माने जाते हैं. कहा जाता है कि हमारा अवचेतन मन आने वाले वक्त से जुड़े कई संकेत सपनों के माध्यम से हमें पहले ही दे देता है. इसी तरह कुछ ऐसे सपने भी हैं जो बड़ी आर्थिक हानि, धन की समस्या और आय में बाधा आने का संकेत देते हैं, जानिए ऐसे कुछ सपनों और उनके संकेतों के बारे में जानें ताकि जब ऐसे सपने देखें तो धन के मामलों को लेकर सावधान हो सकें.
सपना दीवार गिरने का
सपने में अगर बार बार दिखता है कि आपके घर की दीवार गिर रही है या गिरने ही वाली है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. ऐसे सपने बड़ी धन हानि का संकेत देता हैं. इस सपने के दिखने के बाद आप आर्थिक मामलों से जुड़े किसी भी फैसले को सावधानी से लें, ऐसे सपने आय के संकट का भी संकेत देते हैं।
इसी के साथ ही अगर पानी बहना या पानी में धन को बहते देखना, यह एक बहुत ही अशुभ सपना है, इसका मतलब है कि निकट भविष्य में व्यक्ति के हाथों बड़ी धन हानि हो सकती है, ऐसे सपने दिख जाएं तो अपने खर्चों को काबू में रखें और धन राशि को लेकर सावधान रहें.
इसी के साथ ही अगर बिखरे हुए पैसे या सिक्के सपने में दिखते हैं तो आपको अपने खर्चे कम करने चाहिए नहीं तो निकट भविष्य में आपको बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. सपने में इधर-उधर बिखरे नोट या सिक्के दिखे तो आपको ऐसे सपने को नजरअंदाज नहीं करने चाहिए.
वहीं अगर आपको सपने में खाली तिजोरी, अलमारी या पर्स दिख रहा है तो निकट भविष्य में आपको किसी काम के लिए अचानक ही धन की कमी हो सकती है. समय रहते पैसे जुटाकर रख लें ताकि पैसों के कारण आपका कोई काम न रुके.
आपके सोने के कीमती गहने खो गए हैं या चोरी हो गए हैं तो यह एक बहुत ही बुरा सपना है. ऐसे सपने संकेत देते हैं कि आपको किसी कीमती चीज का नुकसान हो सकता है या भारी पैसा अटक सकता है. ऐसे में किसी को कीमती सामान या बड़ी धनराशि देते समय सतर्कता बरतें।
