PM नरेंद्र मोदी की जींद यात्रा को लेकर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात : एसपी कुलदीप सिंह
| Jul 14, 2026, 06:19 IST
Mahendra india news, new delhi
17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद यात्रा को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह (भा.पु.से.) ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 5000 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
Jind SP ने बताया कि सुरक्षा बल हेलीपैड, रेलवे स्टेशन, रैली स्थल, वीवीआईपी रूट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार की जाएगी।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
इसके तहत 30 राइडर, 6 PCR और 6 ERV वाहनों की तैनाती की गई है। थाना शहर, सदर, सिविल लाइन, महिला थाना सहित सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और यातायात पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।