home page

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में विद्यार्थियों को बताई अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की महत्त्ता

 | 
Importance of International Mother Language Day explained to students at Government Model Sanskriti Senior Secondary School, Sirsa

mahendra india news, new delhi
 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चमन भारतीय शिक्षाविद ने शिरकत की। मुख्य अतिथि चमन भारतीय ने अपने संबोधन में विस्तार से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के बारे में अपनी बात रखी और संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर वर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है।

इस दिवस का उद्देश्य विश्व भर में भाषायी और सांस्कृतिक विधिवता, बहुभाषावाद और मातृभाषा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसकी विधिवत घोषणा यूनेस्को द्वारा 1999 में की गई थी। अपने संबोधन के साथ-साथ मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति  सम्मान और इसको बढ़ावा देने हेतु इसके प्रचार-प्रसार के बारे में भी अवगत करवाया और विद्यार्थियों को बहुत सुंदर-सुंदर हिंदी की कविताएं भी इस अवसर पर सुनाई। एक बानगी देखिएगा हिंदी बोलिए मान्यवर, हिंदी बोलिए वाणी में रस घोलिए,अरे क्या पड़ा है मोम में माताश्री बोलिए, हिंदी बोलिए मान्यवर, हिंदी बोलिए, वाणी में रस  घोलिए।

इस अवसर पर हिंदी के प्रवक्ता जयकरण ने भी अपने विचार रखे। ऋषि ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मधुबाला मुख्य शिक्षिका, राजेंद्र कुमार बोस, सुषमा, राजेंद्र सिंह, राजकुमारी, नीना, संतोष, दीपिका, पवित्र और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।