12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।
12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1701 - नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 - शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964– जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 - अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 - भारत का इंडोनेशिया - रूस - चीन संधि से इंकार ।
।
2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 - हिन्दी फ़िल्म 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008 - कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 - इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2015 - कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2018 - इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
2019 - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2019 - महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।
2019 - सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी।
2020 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बी सी सी आई ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
2020 - रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।
2021 - भारत और बांग्लादेश के पुलिस प्रमुखों के बीच पहला प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वर्चुअल संवाद एक सकारात्मक और भरोसे के माहौल में संपन्न हुआ।
2021 - आपसी रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत और वियतनाम के बीच 13 वीं रक्षा वार्ता आयोजित की गई।
2022 - भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आयोजित की गई।
2023 - प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।
2023 - डॉ. मनसुख मांडविया ने एनएचएम के लिए मिशन संचालन समूह की 8वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 - भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) को नया स्वदेशी गश्ती जहाज ‘कमला देवी’ प्राप्त हुआ।
2023 - दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
2023 - केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वन्यजीव अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया।
2023 - भाजपा दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बनी।
2023 - भारत ने क्यूबा को पेंटावेलेंट टीकों की 12,500 खुराक दान करने की घोषणा की।
2024 - DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-NG) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।
2025 - महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक और टैंपों की टक्कर से 5 की मौत और कई घायल हुए।
2025 - उत्तराखंड के पौड़ी - सत्याखाल में बस खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत व 21 घायल हुए।
2025 - 14 वर्षीय इरा जाधव ने अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ नाबाद 346 रन बनाकर इतिहास रच यह कारनामा करने वालीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।
12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1598 - राजमाता जीजाऊ हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मां थीं।
1863 – भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1869 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1876 – अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ।
1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1927 - डार्विन डिएंगदोह पुघ - मेघालय के दूसरे मुख्यमंत्री और पद संभालने वाले पहले खासी व्यक्ति।
1931 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
1936 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद - भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।
1940 - एम॰ वीरप्पा मोइली - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1943 - सुमित्रा भावे - सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं।
1958 - अरुण गोविल - भारतीय सिनेमा में हिंदी फ़िल्म और टीवी अभिनेता (1952 का भी वर्णन)।
1964 - दिनेश शर्मा - राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1990 - मनोज सरकार - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।
1991 - हरिका द्रोणावल्ली - भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी।
1999 - आर्या राजेंद्रन - तिरुवनंतपुरम की सबसे कम उम्र की नवनियुक्त महापौर।
12 जनवरी को हुए निधन👉
1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।
1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।
1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
1976 - अगाथा क्रिस्टी - दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
2000 - वीआर नेदुन्चझियान - दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
2004 - रामकृष्ण हेगडे - तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
2008 - दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्ममहोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।
2015 - जर्मन कोबोस - स्पेनिश अभिनेता।
2023 - पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव (75) का निधन हुआ।
2023 - मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली (54) का निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलियाई संगीत रचयिता डेविड लम्सडेन (92) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी अभिनेता बिल हेस (98) का निधन हुआ।
2024 - रग्बी यूनियन प्लेयर बेव डोवी (85) का निधन हुआ।
2025 - अमेरिकी अभिनेता क्लाउड जारमन जूनियर (90) का निधन हुआ।
12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🌟 श्री सिद्धेश्वर यात्रा - सोलापुर (4 दिन)।
🌟 राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले जयंती (जीजामाता , तारिखप्रमाणे)।
🌟 महर्षि महेश योगी जयन्ती।
🌟 श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती।
🌟 श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित)।
🌟 श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस।
🌟 श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस।
🌟 श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस।
🌟 श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस।
🌟 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस)।
