home page

27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 | 
Important events, people born, important occasions and festivals of January 27
 mahendra india news, new delhi

अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।

27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

847 - सर्जियस द्वितीय ने पोप का पद छोड़ दिया।
1343 - पोप क्लेमेंट VI ने पोप की ताकत और भोगों के उपयोग को सही ठहराने के लिए पोप बैल को जारी किया।
1756 - ब्रिटेन और प्रशिया ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।


1888 - नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका। 
1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।
1967 - ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।


1988 - पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।
1996 -  फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
2008 - पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
2008 - इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
2013 - अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

WhatsApp Group Join Now


2019 - अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में पाकिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2019 - राजपथ पर पहली बार महिला सैनिकों ने दी सलामी, भिवानी की खुशबू कंवर ने किया नेतृत्व।
2020 - आंध्रप्रदेश विधानसभा में राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित।
2021 - अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौतों पर रोक लगाई।
2021 - मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के डचांग में बस और ट्रक के टकराने से 53 लोगों की मौत व 29 घायल हुए।
2021 - IAF की ताकत में इजाफा हुआ , राफेल विमानों का तीसरा जत्था भारत पहुंचा।


2022 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हुई।
2023 - इजरायल के यरुशलम के पूजाघर में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए 
2023 - दक्षिण अफ्रीका और भारत ने एशियाई देश में चीते को फिर से लाने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 - अमरीका, जर्मनी और नार्वे ने यूक्रेन को युद्धक टैंक देने की घोषणा की।
2023 - भारत और मिस्र के बीच साइक्लोन-I का पहला युद्धाभ्यास राजस्थान के जैसलमेर में सम्पन्न हुआ।
2024 - दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज आइकॉन ऑफ द सीज, जिसकी लंबाई 365 मीटर (1,198 फीट) है और जो टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा है, 7,600 यात्रियों को समायोजित कर सकता है, अपनी पहली यात्रा पर मियामी से रवाना हुआ।
2024 - इंडियन नेवी ने बताया कि अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल हमले की खबर के बाद नौसेना की तरफ से मदद पहुंचायी गयी।
2025 - उत्तराखंड में  समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू हुआ , देश का पहला राज्य बना।
 
27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1861 - हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया नागपुर (कामठी गांव में जन्म), महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मुस्लिम संत थे।
1884 - रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार थे जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे (पद्मश्री)।
1886 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।
1888 - मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।


1922 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1926 - अरुण कुमार श्रीधर वैद्य - भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।
1956 - अमर सिंह - समाजवादी पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1967 -  भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म हुआ।


1977 - दीपशिखा नागपाल - एक भारतीय अभिनेत्री।
1978 - कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।
1979 - प्रसिद्ध अभिनेत्री रोसमंड पाइक।
1999 - बिंदियारानी देवी - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर)।

27 जनवरी को हुए निधन👉

1555 - नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ - मुगल बादशाह (1556 का भी वर्णन)।
1986 - निखिल बैनर्जी - 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।
1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक।
2008 - इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
2009 - आर. वेंकटरमन  , भारत के 8वें राष्ट्रपति ।


2022 - प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हुआ।
2022 - अनिल अवचट एक भारतीय डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और मराठी लेखक थे।
2023 - साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना (86) का निधन हुआ।
2024 - नार्वेजियन गायक - गीतकार लिलेबजोर्न निल्सन (73) का निधन हुआ।
 
27 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 पशु मेला  पूर्ण (नागौर)।
🌟 महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी)।
🌟 श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि - सोंगीर (धुले)।
🌟 भगवान अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।
🌟 आचार्य  विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।
🌟 श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस।
🌟 संत श्री ताजुद्दीन बाबा जन्मोत्सव (नागपुर)।
🌟 अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस।
🌟 श्री R. वेंकटरमन स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस।
🌟 नेशनल चॉकलेट केक डे (कन्फर्म नहीं)।