सिरसा में स्वर्णकार संघ की अहम बैठक संपन्न, राज कुमार सोनी सर्वसम्मति से बने जिला प्रधान
mahendra india news, new delhi
स्वर्णकार संघ सिरसा (हरियाणा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिले भर से स्वर्णकार समाज और ज्वेलर्स से जुड़े कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राज कुमार सोनी को स्वर्णकार संघ सिरसा का जिला प्रधान चुन लिया गया। राजेश सोनी सहित सभी स्वर्णकारों ने राजकुमार सोनी का भव्य स्वागत किया। यह बैठक अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ रजि. 3545 के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।
संगठन के नेशनल चेयरमैन करतार सिंह जौरा की ओर से सिरसा में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। बैठक में डॉ. रविंद्र वर्मा (राष्ट्रीय सचिव कम को-ऑर्डिनेटर, डबवाली), निर्मल सिंह कंडा (प्रदेश उपाध्यक्ष, डबवाली), राजवीर सोनी (प्रदेश उपाध्यक्ष, तहसील भूना जिला फतेहाबाद) और अशोक कुमार कंडा (राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव मेंबर, डबवाली) ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में बैठक की कार्यवाही संपन्न कराई गई।
बैठक के दौरान स्वर्णकार समाज से जुड़े व्यापारियों और ज्वेलर्स ने संगठन की मजबूती, समाज की एकता और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इसके बाद सभी सदस्यों की सहमति से राज कुमार सोनी को स्वर्णकार संघ सिरसा का जिला प्रधान चुना गया।नवनियुक्त जिला प्रधान राज कुमार सोनी ने इस मौके पर स्वर्णकार समाज के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि स्वर्णकार समाज की एकता को मजबूत किया जाए और सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े सभी व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाए। राजेश सोनी ने इस मौके पर कह कि संगठन के माध्यम से समाज के लोगों की समस्याओं को उठाया जाएगा और उन्हें हल कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्वर्णकार समाज के युवाओं को भी संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा, ताकि समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में मौजूद समाज के सदस्यों ने भी नवनियुक्त जिला प्रधान को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में स्वर्णकार संघ सिरसा और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हितों की आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर राधे श्याम सोनी चौटाला वाले, अमित सोनी, महेंद्र सोनी, संतोष सोनी, देवेंद्र सोनी, विशाल सोनी, कस्तूर सोनी, सुरेश सोनी, भूपेंद्र सिंह, अश्वनी सोनी, शिश्न सोनी, शंकर सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुरेश सोनी, सुनील सोनी, विक्रम सोनी, गौरव सोनी, इंद्र सोनी, जयप्रकाश सोनी, अनमोल सोनी, सुभाष सोनी, मलकीत सोनी, दिनेश सोनी, विनोद सोनी, जितेंद्र भल्ला, मोहनलाल सोनी, दिनेश, सुरजीत सोनी, बंसीलाल सोनी, सुरजीत सोनी शेरपुरा, राजेन्द्र सोनी, मदनलाल सोनी, अमित कुमार, संजय कुमार, राजेन्द्र सोनी, राधेश्याम सोनी, सुरेंद्र सोन,जगदीश सोनी डबवाली वाले, जगदीश सोनी , किशोर सोनी, ओम प्रकाश डाबर इत्यादि मौजूद थे।
