home page

सर्वसम्मति से सीडीएलयू के 3 कर्मचारियों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

 | 
Important responsibilities unanimously entrusted to three CDLU employees

mahendra india news, new delhi

 कुरुक्षेत्र में 28 जून 2026 को आयोजित भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध गैर शिक्षक विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रांतीय अधिवेशन में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंप गए। अधिवेशन में उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन लाल गुप्ता  एवं हरियाणा प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सीडीएलयू सिरसा के तीन कर्मचारियों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है।

प्रदेश नेतृत्व ने इन तीनों कर्मचारियों पर विश्वास जताकर संगठन को और मजबूत किया है। चयनित पदाधिकारी जगदीश लूना जिन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। लूना वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ, जिला सिरसा के जिला अध्यक्ष तथा सीडीएलयू नॉन-टीचिंग इकाई के अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। सुनील गोदारा जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष, हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। गोदारा पूर्व में सीडीएलयू नॉन-टीचिंग इकाई के महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं।

वहीं रवि को भी प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश लूना ने कहा कि उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन लाल गुप्ता व प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। ये दायित्व कर्मचारी हितों की रक्षा का है।

WhatsApp Group Join Now

1 जुलाई को जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गोदारा ने कहा कि बीएमएस का मूल मंत्र कर्मचारी हित, उद्योग हित, राष्ट्र हित को हरियाणा के हर विश्वविद्यालय तक पहुंचाएंगे व कर्मचारी हितों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे व इस महत्व्पूर्ण  दायित्व के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सीडीएलयू की नॉन-टीचिंग इकाई व बीएमएस  जिला सिरसा ने तीनों पदाधिकारियों को नियुक्त करने के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।