2026 में नौतपा की शुरुआत इस दिन से, सूर्य 9 दिन तप से झुलसाएगा, जानिए क्या है नौतपा महत्व
In 2026, Nautapa begins on this day; the sun will scorch with heat for nine days. Learn about the significance of Nautapa
mahendra india news, new delhi
इस साल 9 नौतपा का इंतजार रहता है। नौतपा का विशेष महत्व माना गया है। नौतपा का धरतीपुत्र यानि किसान, आम आदमी और वैज्ञानिक इस विशेष महत्व समझते हैं। मान्यताओं के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत होती है।
इस अवधि में तेज धूप, लू और अत्यधिक गर्मी का अनुभव होता है। लोक मान्यता के अनुसार, नौतपा की तपन कृषि और मानव सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है। ज्येष्ठ माह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होती है, जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। अब से मात्र दो माह की दूरी पर नौतपा है और साठ दिन में ही यह पूर्वांचल में असर दिखाने लगेगा।
इस दिन से नौतपा
आपको बता दें कि इस साल में यानि 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, इसके बाद नौतपा 2 जून तक रहेगा। पूर्वांचल में इस दौरान सूर्य धरती को तपाएगा और बरसात के अनुकूल मौसम को बनाए रखेगा। हालांकि नौतपा के इर्द गिर्द प्री मानसूनी परिस्थितियां भी सक्रिय होती हैं और मानसूनी हाताल इसी दौरान तय होता है।
नौतपा में नौ दिन की भीषण गर्मी और लू का समय होता है, जो अच्छी मानसून बारिश और कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस समय सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिससे उसकी किरणें सीधे पड़ती हैं और भूमि तथा समुद्र का पानी तेजी से तपता है, जिससे वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज होती है।
