home page

हिसार जिला के गांव में प्रेमी ने पेट्रोल छिडक़कर कपल को लगाई आग, पति की मौत; पत्नी बुरी तरह झुलसी

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के हिसार जिला के गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला के गांव न्यौली कलां में बुधवार देर रात्रि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में पति-पत्नी को पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने घटना सामने आई है। घटना में गंभीर रूप से झुलसे पति बलवान की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और आरोपित रघुबीर भी झुलस गये। दोनों का उपचार चल रहा है।

सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बलवान गांव न्यौलीकलां में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी मीरा की हिसार के बगला रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान बिहार निवासी रघुबीर से पहचान हुई थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढऩे के बाद बलवान को इसकी जानकारी हो गई थी। इस बात को लेकर परिवार में झगड़ा रहता था।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 12 बजे रघुबीर महिला के घर पहुंचा था। उस वक्त महिला का पति बलवान भी घर पर मौजूद था। रघुबीर को घर में देखकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढऩे पर रघुबीर ने बलवान और उसकी पत्नी पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। जब वह मौके से भागने लगा तो बलवान ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान रघुबीर भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।

WhatsApp Group Join Now

इस घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते बलवान और मीरा को अग्रोहा मेडिकल कालेज के अंदर भर्ती कराया गया, जबकि रघुबीर को हिसार के सामान्य अस्पताल से अग्रोहा रेफर किया गया।

अस्पताल के अंदर उपचार के दौरान बलवान ने दम तोड़ दिया। सदर थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपती के 22 साल के बेटे विशाल के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।