home page

हरियाणा प्रदेश में ट्रेन में 20 नकाबपोश बदमाशों ने गंडासी के बल पर यात्रियों को लूटा, लाइटें बंद, महंगे मोबाइल लूटे

 | 
In Haryana, 20 masked miscreants robbed passengers on a train at knifepoint (using *gandasis*); they switched off the lights and stole expensive mobile phones

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में ट्रेन के अंदर लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन में रविवार शाम को यात्रियों से हथियारों पर 20 बदमाशों ने लूटपाट की। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया करीबन 20 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेन में सवार होकर महंगे मोबाइल फोन छीन लिए।

इसी के साथ ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री की बालियां छीनने का भी प्रयास किया गया। विरोध होने पर बदमाशों ने ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों के डिब्बों पर पथराव कर दिया। इस बारे में नरवाना से कुरुक्षेत्र जा रहे यात्री चंद्रमौली ने बताया कि शाम करीग्र साढ़े सात बजे ट्रेन कैथल रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र की ओर रवाना हुई।

इसके बाद कुछ दूरी तय करने के बाद ग्योंग रेलवे स्टेशन पर 8 से 10 नकाबपोश युवक ट्रेन में चढ़े। इसके बाद टीक रेलवे स्टेशन से भी करीब 10 अन्य नकाबपोश युवक रेलगाड़ी में चढ़े। 

यात्रियों के मुताबिक बदमाशों के हाथों में गंडासी जैसे धारदार हथियार थे। चंद्रमौली ने बताया कि बदमाशों ने डिब्बों की लाइटें बंद कर दी और यात्रियों को डराते-धमकाते हुए उनके महंगे मोबाइल लूट लिए गये। 

WhatsApp Group Join Now