home page

हरियाणा में वेलेंटाइन डे के दिन नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने निगला लिया जहर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती

 | 
 हरियाणा में वेलेंटाइन डे के दिन नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने निगला लिया जहर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के बरवाला क्षेत्र में वैलेंटाइन-डे के दिन नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को गंभीर अवस्था में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार करीब 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी व 19 वर्षीय युवक खेतों में नहर के पास अचेत अवस्था में मिले। 

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवक अपने पड़ोस के गांव के राजकीय स्कूल का छात्र था। स्कूल वाले गांव की एक छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों ने 11वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। स्वजनों को कुछ वक्त पहले उनके संबंध की जानकारी मिली थी। स्वजनों ने शादी के लिए सहमति भी जता दी थी। लडक़ी के स्वजनों का कहना था कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी कर देंगे। तब तक रोका की रस्म पूरी करने पर राजी हो गए थे। 13 फरवरी को रोके की रस्म पूरी होने की बात भी सामने आई है। युवक जल्द शादी करने की जिद कर रहा था।

वेलेंटाइन डे के दिन दोपहर करीबन 2 बजे खेतों से गुजर रहे एक ग्रामीण ने दोनों को अचेत हालत में देखा। इसके बाद उसने तुरंत गांव सरपंच और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और युवक व युवती को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि दोनों ने जहरीले पदार्थ को निगला है।अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी 24 घंटे बाद स्थिति क्लीयर होगी। इस संदर्भ में बरवाला थाना प्रभारी कर्मजीत ने ऐसी सूचना होने से इनकार किया।

WhatsApp Group Join Now