हरियाणा में मां ने अपने दो साल के मासूम बच्चे को पानी में डुबोकर मार डाला, इसलिए किया कांड
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में सोनीपत जिले से हैं। जिला के के मुंडलाना गांव में एक महिला ने अपने 2 साल के मासूम चिरांश की होदी में डूबोकर मर्डर कर दिया। इस घटना को पहले इसे हादसा माना जा रहा था लेकिन, पति को पत्नी के व्यवहार और उसके पूर्व में शक करने की प्रवृति ने राज खोल दिया।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि पत्नी को शक था कि पति के दूसरी महिला के संबंध है और वह उसके चक्कर में बच्चों को अपन पास रखकर उसे छोड़ देगा। इस पर पत्नी ने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद पति की शिकायत पर सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि गांव मुंडलाना के हरिओम की शादी पानीपत के गांव उग्रा खेड़ी की प्रिया से हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद से ही प्रिया उस पर किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक करती थी।
इस बारे में हरिओम ने पुलिस को बताया कि परिवार के कई बार समझाने के बाद भी उसका शक खत्म नहीं हुआ। वह अक्सर कहती थी कि हरिओम एक दिन बच्चों को अपने पास रखकर उसे छोड़ देगा।
बताया जा रहा है कि बुधवार को हरिओम किसी कार्य से रोहतक गया था। उसे सूचना मिली की उसका बेटा चिरांश खेलते हुए घर में बनी पानी की होदी में गिर गया। इससे उसकी डूबकर मौत होगई है। शुरुआत में हरिओम ने भी इसे दुर्घटना मान लिया। चिरांश की मौत के बाद प्रिया के व्यवहार में आए बदलाव से पति को उस पर शक हो गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलेगा राज
इस पर उसने प्रिया पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस टीम ने विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि प्रिया ने पहले बेटे की हत्या कर शव होदी में फेंका या सीधे डुबोकर मारा। पुलिस ने प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है।
