हरियाणा में चलते ट्रक का निकाला टायर, पैदल जा रहे बुजुर्ग से टकराया; मौत
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। शहर के दिल्ली रोड पर कारोर गांव के समीप होटल के बाहर सुबह सवा छह बजे चलते ट्रक का टायर निकलकर बाहर टहल रहे बुजुर्ग नरेंद्र से टकरा गया। इससे दयानंद नगर, बहादुरगढ़ निवासी नरेंद्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डीटीसी से 5 वर्ष पहले इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए नरेंद्र इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में आईएमटी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग की एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव मुकुंदपुर, हाल में बहादुरगढ़ के दयानंद नगर निवासी सुनील छिक्कारा ने बताया कि वह अपने दोस्त नरेंद्र, रणबीर मलिक, संत कॉलोनी निवासी राकेश कुमार व एक अन्य के साथ घूमने राजस्थान के जैसलमेर व बीकानेर गए थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण रास्ते से वापस लौट आए। शनिवार देर रात्रि होने के कारण कार दिल्ली रोड पर होटल के बाहर कार रोक ली और वहीं ठहरने का निर्णय लिया। रविवार सुबह सवा 6 बजे नरेंद्र होटल के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान हिसार की तरफ से आ रहे ट्रक का पिछला टायर निकलकर पीछे से नरेंद्र से टकरा गया। टक्कर लगते ही नरेंद्र मौके पर गिर पड़े। उन्होंने जब उन्हें संभाला तो वह बेहोश हो चुके था। बुजुर्ग के कान से खून बहने लगा। जब उन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नरेंद्र टहलते हुए जा रहे थे थे तो पीछे से आए तेज रफ्तार टायर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिससे वह मौके पर गिर गया। वहीं, ट्रक चालक बिना रुके निकल गया।
विज्ञापन
