हरियाणा प्रदेश में पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने महिला समेत 3 व्यक्तियों को काटा, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
हरियाणा प्रदेश में कुत्तों के काटने के प्रतिदिन मामले सामने आ रहे हैं। ताजा घटना यमुनानगर जिला में छछरौली के पीर गायब मुहल्ले में हुई है। यहां पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने महिला सहित 3 व्यक्तियों को काट लिया। एक व्यक्ति को गहरे जख्म हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति के भाई की शिकायत पर कुत्ता मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अजय शर्मा ने बताया कि उसका भाई संजय कुमार शुक्रवार को दयालपुरी मंदिर से दर्शन कर घर आ रहा था।
जब वह मोटरसाईकिल खड़ी करने लगा तभी पड़ोसी परवेज खान का पालतू कुत्ता उन पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने काटकर भाई संजय को जख्मी कर दिया। उससे बचने के लिए भी भागा लेकिन कुत्ता घर में घुस आया। वृद्ध मां ने बचने का प्रयास किया लेकिन कुत्ते ने उन पर भी हमला किया।
इसी दौरान सब्जी विक्रेता रमेश आया उसे भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। आरोप है कि परवेज खान ने यह पालतू कुत्ता बिना किसी अनुमति के पाल रखा है। इससे पहले भी यह कई व्यक्तियों को काट चुका है।
