home page

HARYANA में लेडी सेक्रेटरी 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 लाख रुपये के विकास कार्यों के बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

 | 
In Haryana, a Panchayat Secretary was arrested red-handed while accepting a bribe of ₹1 lakh; the bribe had been demanded in exchange for clearing bills for development works worth ₹15 lakh

Mahendra india news, new delhi

 SV & ACB (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ की पंचायत सचिव किरण को 100000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में FIR नंबर 23, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना  SV & ACB (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) , करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

मामला क्या था

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से निजी ठेकेदार है। शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ में करीब 1500000 रुपये के विकास कार्य करवाए थे, जिनमें नाला, फिरनी, श्मशान घाट की दीवार, गली निर्माण तथा नाले की सफाई आदि कार्य शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़, ब्लॉक पानीपत में पंचायत सचिव के पद पर तैनात किरण ने इन विकास कार्यों के बिलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की एवज में शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 100000 रुपये तय हुई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SV & ACB करनाल की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी पंचायत सचिव किरण को एक लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी तथा शैडो गवाह भी मौजूद रहे।

 SV & ACB (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो)  ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वत मांगने या लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।