home page

हरियाणा प्रदेश में पुलिस कर्मचारी ने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर मारी गोली, डायल-112 में था तैनात

 | 
In Haryana, a police officer shot himself in the temple with his service revolver; he was posted with Dial-112
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। कलानौर कस्बे में सोमवार सुबह डायल 112 पर तैनात ईएसआई ने स्वयं को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी ने स्वयं को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी। कलानौर थाना पुलिस तुरंत उसे लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंची। 

पुलिस कर्मचारी कुलदीप झज्जर के गांव डीघल कमला नगर के निवासी थे। वह  डायल 112 में तैनात थे। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी ड्यूटी पर आया। वह खाना खाने के लिए कलानौर थाने में गए थे। यहीं उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से कुलदीप ने कनपटी में गोली मार ली।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को पीजीआई ले आई। पुलिस कर्मचारी ने खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी गहनता से पुलिस जांच कर रही है।