हरियाणा प्रदेश में अचानक मिट्टी के डंपर सामने आने पर स्कूल बस दीवार से जा टकराई, 9 महिला शिक्षक हुई घायल
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में अंबाला जिला से हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय करीबन आठ बजहे भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा में आ रहे मिट्टी के डंपर से स्कूल बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद स्कूल बस दीवार से जा टकराई। इस भीषण सडक़ दुर्घटना में द स्कॉलर स्कूल की 9 महिला शिक्षक घायल हो गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद राहगीरों की सहायता से सभी घायल शिक्षिकाओं को तुरंत अंबाला सिटी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार चल रहा है। एक महिला शिक्षक मिनाक्षी के सिर पर गहरी चोटें लगने के कारण टांके भी आए है।
जबकि टंगडय़िां गांव निवासी 40 वर्ष गुरजिंद्र , दुर्गा नगर निवासी 40 साल की रीना, सोनिया कॉलोनी निवासी 36 साल की कनिका , जवार नगर निवासी 36 साल की मनदीप कौर, लोह सिम्बली निवासी 32 साल की ममता, बलदेव नगर निवासी 42 साल की रितु, विष्णु विहार निवासी 35 साल की रोमी, जगाधरी गेट निवासी 38 साल की रजनी, कमला विहार निवासी 52 साल की नीलम घायल हो गई।
द स्कॉलर स्कूल के मालिक गुरतेज ने इस बारे में बताया कि स्कूल में गर्मी का अवकाश चल रहा हैं। शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ के लिए एक ट्रिप प्लान किया हुआ था। सभी महिला शिक्षकों को सुबह स्कूल परिसर में इक_ा होना था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रवाना होना था। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही दुर्घटना हो गई।
